लखनऊ कोर्ट परिसर में गैंगस्टर संजीव जीवा की गोली मारकर हत्या

0
144

लखनऊ के कैसरबाग कोर्ट के भीतर गैंगस्टर संजीव महेश्वरी जीवा को गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली कांड में चार पांच लोगों की घायल होने की भी खबर है। बताया जा रहा है कि हमलावर वकील की ड्रेस में था।

संजीव महेश्वरी जीवा पश्चिम यूपी का कुख्यात गैंगस्टर था। पुलिस ने एक हमलावर को हिरासत में लिया है। संजीव महेश्वरी बीजेपी नेता ब्रह्मदत्त द्विवेदी हत्याकांड का आरोपी था। पेशी के लिए संजीव को कोर्ट में लाया गया था। घटना के बाद वकीलों में आक्रोश है। वकीलों ने सुरक्षा को लेकर चिंता जताई।

बताया जा रहा है कि मारे गए अपराधी को अपराध की दुनिया में डॉक्टर के नाम से जाना जाता था। यह मूल रूप से मुजफ्फरनगर का रहने वाला था।

बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस की हिरासत में गैंगस्टर अतीक अहमद की गोली मारकर हत्या के दो महीने बाद कोर्ट परिसर में यह हत्या हुई है। हत्या के बाद एक बार फिर पुलिस सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here