69th National Film Awards: सरदार उधम सिंह बेस्ट हिंदी फिल्म, आलिया-कृति बेस्ट एक्ट्रेस, ‘पुष्पा’ बने बेस्ट एक्टर

0
84

फिल्म और फिल्म से जुड़े कलाकारों के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का ऐलान कर दिया गया है। विक्की कौशल की फिल्म सरदार उद्धम को बेस्ट हिंदी फिल्म का अवार्ड मिला। आलिया भट्ट को गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए और कृति सेनन को मिमी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है।

साल 2022 में रिलीज हुई आर माधवन की फिल्म रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट ने बेस्ट फीचर की फिल्म केटेगरी में अवॉर्ड अपने नाम किया है। वहीं अल्लू अर्जुन को फिल्म पुष्पा के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है। फिल्म कश्मीर फाइल्स की पल्लवी जोशी को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है।

साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्म RRR ने कई केटेगरी में अवॉर्ड अपने नाम किए. बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर (काल भैरवा, सॉन्ग- कोमुरम भीमोडु), बेस्ट कोरियोग्राफर तेलुगू- प्रेम रक्षिष्ट, बेस्ट स्पेशल एफेक्ट क्रिएटर- वी श्रीनिवास मोहन।

बेस्ट गुजराती फिल्म पैन नलिन के निर्देशन में बनी द छेल्लो शो बनी है। इसी फिल्म के लिए भाविन रबारी को बेस्ट चाइल्ड एक्टर का अवॉर्ड दिया गया है। इसे जुगाड़ मोशन पिक्चर्स ने प्रोड्यूस किया है। नॉन फीचर स्पेशल मेंशन कैटगरी में चार फिल्मों को शामिल किया गया है। इनमें अनिरुद्ध जाटकर की बाले बंगारा, श्रीकांत दवे की कारुवराई, स्वेता कुमार दास की द हीलिंग टच और राम कमल मुखर्जी की एक दुआ शामिल है।

69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेताओं की लिस्ट

  • बेस्ट मिशिंग फिल्म: बूम्बा राइड
  • बेस्ट असमिया फिल्म: अनुर
  • बेस्ट बंगाली फिल्म: कालोक्को
  • बेस्ट हिंदी फिल्म: सरदार उधम
  • बेस्ट गुजराती फिल्म: छेल्लो शो
  • बेस्ट कन्नड़ फिल्म: 777 चार्ली
  • बेस्ट मैथिली फिल्म: समानांतर
  • बेस्ट मराठी फिल्म: एकदा काय जाला
  • बेस्ट मलयालम फिल्म: होम
  • बेस्ट मैतेलियों फिल्म: एकिहोगी यम
  • बेस्ट ओड़िया फिल्म: प्रतीक्षा
  • बेस्ट तमिल फिल्म: कदायसी व्यवसायी
  • बेस्ट तेलुगू फिल्म: उपेन्ना
  • बेस्ट एक्शन डायरेक्शन अवॉर्ड: आरआरआर
  • बेस्ट कोरियोग्राफी: आरआरआर
  • बेस्ट स्पेशल इफेक्ट: आरआरआर
  • बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन: पुष्पा 1
  • ज्यूरी अवॉर्ड: शेरशाह
  • बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट: गंगूबाई काठियावाड़ी
  • बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन: सरदार उधम
  • बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन: सरदार उधम
  • बेस्ट एडिटिंग: गंगूबाई काठियावाड़ी
  • बेस्ट स्क्रीनप्ले: नायटू मलयालम फिल्म
  • बेस्ट सिनेमैटोग्राफी: सरदार उधम
  • बेस्ट सिंगर: इराविन निझाल, श्रेया घोषाल
  • मेल सिंगर: काल भैरव, आरआरआर
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस अवॉर्ड: पल्लवी जोशी, द कश्मीर फाइल्स
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर अवॉर्ड: पंकज त्रिपाठी, मिमी
  • बेस्ट एक्टर अवॉर्ड: अल्लू अर्जुन (पुष्पा)
  • बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड: आलिया भट्ट (गंगूबाई काठियावाड़ी) और कृति सेनन (मिमी)
  • बेस्ट डायरेक्टर अवॉर्ड: निखिल महाजन, गोदावरी
  • नरगिस दत्त अवॉर्ड: द कश्मीर फाइल्स, विवेक रंजन अग्निहोत्री
  • बेस्ट पॉपुलर फिल्म: आरआरआर
  • रॉकेट्री द नाम्बी इफेक्ट को बेस्ट फीचर फिल्म हिंदी का अवॉर्ड मिला
  • बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म: गांधी ऐंड कंपनी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here