दीपिका पादुकोण ने ऑस्कर 2023 में भारत का प्रतिनिधित्व किया और इसके लिए उन्हें खूब तारीफ मिल रही है। भारतीयों को जहां दीपिका पर गर्व है, वहीं विदेशी मीडिया ने उनके बारे में इतनी बड़ी गलती कर दी कि फैंस भड़क गए। दीपिका पादुकोण एक भारतीय अभिनेत्री हैं जिन्होंने प्रियंका चोपड़ा की तरह हॉलीवुड में काम करना शुरू किया और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का प्रतिनिधित्व भी किया है। ऐसा ही एक मौका एक दिन पहले आया जब दीपिका बतौर प्रेजेंटर ऑस्कर 2023 के मंच पर मौजूद थीं।
बता दें कि इस साल प्रजेंटर्स में दीपिका अकेली भारतीय प्रेजेंटर थीं। दीपिका पादुकोण को लेकर विदेशी मीडिया ने एक बड़ी गलती कर दी, जिसके लिए दीपिका के फैन्स ने उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाई और खूब गुस्सा भी किया।
दीपिका को लेकर विदेशी मीडिया ने की गलती
दीपिका पादुकोण ने ऑस्कर 2023 के मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व किया और सभी को उन पर गर्व है। दीपिका पादुकोण की एक तस्वीर को कई विदेशी मीडिया ने हॉलीवुड मॉडल कैमिला अल्वेस का बताया है। दीपिका के फैन्स को यह पसंद नहीं आया और उन्होंने विदेशी मीडिया को नस्लभेदी बताते हुए खूब खरी खोटी सुनाई।
दीपिका ऑस्कर 2023 में मंच पर
आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण ने प्रस्तुतकर्ता के रूप में ऑस्कर 2023 के मंच पर ‘सर्वश्रेष्ठ मूल गीत’ के लिए नामांकित ‘आरआरआर’ के गीत ‘नाटू नातू’ के लाइव प्रदर्शन की घोषणा की। दीपिका का जबरदस्त हूटिंग के साथ स्वागत किया गया और उनकी खूबसूरती के भी खूब चर्चे हो रहे हैं.
आपको बता दें कि दीपिका ने ऑस्कर के मेन इवेंट के लिए Louis Vuitton का क्लासिक ऑफ शोल्डर गाउन पहना था। इस वर्ष का ऑस्कर भारत के लिए महत्वपूर्ण था क्योंकि भारत ने ‘सर्वश्रेष्ठ मूल गीत’ और ‘सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र लघु’ श्रेणियों में ऑस्कर जीतकर इतिहास रच दिया।