गोदी मीडिया सच को छिपाने का प्रयास करती है जबकि सोशल मीडिया सच को जनता के सामने लाती है:राठौर

0
140

बदायूं : पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर कांग्रेस प्रदेश महासचिव शशांक राठौर की अध्यक्षता में सोशल मिडिया बदायूँ की बैठक हुई जिसके मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ओमकार सिंह ने सोशल मिडिया टीम से वार्ता करते हुए कहा कि आज सोशल मिडिया किसी भी प्रचार के लिए अतिमहत्वपूर्ण हो गया है, इसीलिए इस विभाग की पार्टी के प्रति ज्यादा जिम्मेदारी बढ़ गयी है। उन्होंने सोशल मिडिया के पदाधिकारियों की तारीफ़ करते हुए कहा कि बदायूँ का संगठन इस मामले में अग्रिम भूमिका निभाते हुए कांग्रेस पार्टी के प्रचार के लिए पूरे तन मन से लगा हुआ है।

प्रदेश सचिव जितेंद्र कश्यप ने कहा आज के समय में सोशल मिडिया जीवन का महत्वपूर्ण अंग बन चुका है, समाज में राजनैतिक, सांस्कृतिक चेष्टा लाने के लिए इसका निरंतर उपयोग बड़ता जा रहा है, टीम की यह जिम्मेदारी बनती है कि राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें।

उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बदायूँ सुरेश सिंह राठौर ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आज जिस तरह सोशल मीडिया का दुरुपयोग करके हमारे नेता राहुल गाँधी की छवि को धूमिल किया गया था,हमारी सोशल मिडिया ने जनता को सच दिखाने का कार्य किया है, गोदी मीडिया जिस सच को छिपाने का प्रयास करती है, हमारी सोशल मीडिया हर उस सच को जनता के सामने लाती है।

प्रदेश महासचिव सोशल मीडिया शशांक राठौर ने अपने संबोधन में कहा कि जिस तरह से आज देश का मीडिया सही बात नहीं दिखा पा रहा है जनता की बात नहीं दिखा पा रही है विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा है जो आम जनता है वह सोशल मीडिया के द्वारा ही सरकार की कमियों को पहचान रही है और देश की आम जनता सोशल मीडिया के द्वारा ही अपनी बात रख प रही है

प्रदेश सचिव सोशल मीडिया शिवम यादव जी ने आश्वासन देते हुए कहा कि सोशल मिडिया ने मध्यम से कांग्रेस पार्टी को सशक्त बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे है और जल्द ही इसके परिणाम देखने मिलेंगे….

प्रदेश सचिव सोशल मिडिया राहुल डी चौहान ने कहा कि आज के गोदी मीडिया के दौर में जहाँ सच्चाई को छिपा कर झूठ फैलाया जा रहा है वहाँ हम सोशल मिडिया से जुड़े लोगों की जिम्मेदारी है कि हम देशहित में सोशल मिडिया के मध्यम से सच्चाई को जनता के सामने लाएं।

बैठक में मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह जी, उपाध्यक्ष सुरेश सिंह राठौर, प्रदेश सचिव जितेंद्र कश्यप, वीरेश तोमर, सोशल मिडिया महासचिव शशांक राठौर, प्रदेश सचिव सोशल मीडिया शिवम यादव, प्रदेश सचिव सोशल मिडिया राहुल डी चौहान, जिलाध्यक्ष सोशल मीडिया रोहित शर्मा, इगलास हुसैन आदि शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here