Homeहमारी आवाज विशेषरमजान 2023: रमजान के महीने में परिवार के साथ बाहर जाना चाहते...

रमजान 2023: रमजान के महीने में परिवार के साथ बाहर जाना चाहते हैं तो दिल्ली की इन खास जगहों पर जाएं…

रमजान के दौरान दिल्ली में घूमने की जगहें: रमजान का महीना बहुत ही शुभ अवसर होता है। मुस्लिम समुदाय के लिए यह महीना महत्वपूर्ण है, जिसमें लोग रोजा रखते हैं और अल्लाह की इबादत करते हैं। इस महीने के अंत में ईद का त्योहार मनाया जाता है। ईद मुस्लिम समुदाय का प्रमुख त्योहार है। इस त्योहार को लेकर बच्चों से लेकर बड़ों तक हर कोई उत्साहित रहता है। रमजान के मौके पर लोग परिवार, दोस्तों और करीबियों के साथ समय बिताते हैं और ईद का त्योहार एक साथ मनाते हैं। अगर आप दिल्ली-एनसीआर के निवासी हैं तो ऐसी कई जगहें हैं जहां आप रमजान और ईद के दौरान जा सकते हैं। इस पर ज्यादा खर्च करने की जरूरत नहीं है। आगे की स्लाइड्स में जानिए रमजान में दोस्तों और परिवार के साथ घूमने के लिए दिल्ली की सबसे अच्छी जगहों के बारे में।

सी

जामा मस्जिद
रमजान पवित्र महीना है। इस महीने में अल्लाह की इबादत करने के लिए मस्जिद जा सकते हैं। रमजान में पुरानी दिल्ली स्थित जामा मस्जिद जाकर नमाज अदा कर सकते हैं। शाम को जामा मस्जिद के पास रोजा इफ्तार के लिए लजीज व्यंजन मिलेंगे। आप यहां बच्चों या दोस्तों के साथ इफ्तार में जा सकते हैं।

चांदनी चौक
रमजान के महीने में ईद की तैयारी शुरू हो जाती है। ईद की तैयारी के लिए खूब खरीदारी करनी पड़ती है। शॉपिंग के लिए आप दिल्ली के चांदनी चौक जा सकते हैं। यहां आप अपने परिवार के साथ ईद के लिए डिजाइनर और सस्ते कपड़े खरीद सकते हैं, साथ ही परांठे वाली गली के लजीज व्यंजनों का स्वाद ले सकते हैं।

खान मार्केट
परिवार या दोस्तों के साथ खान मार्केट जा सकते हैं। खान मार्केट में शॉपिंग के साथ-साथ आपको लजीज खाने का स्वाद भी मिलेगा। रोजा इफ्तार के लिए यह जगह सबसे अच्छी है। यहां आपको बजट में तरह-तरह के लजीज व्यंजन मिल सकते हैं, साथ ही कम पैसों में शॉपिंग भी की जा सकेगी।

सी

पुराना किला
आप रमजान के महीने में या फिर ईद के दौरान दोस्तों के साथ दिल्ली के पुराने किले में जा सकते हैं। हालांकि, जब मौसम गर्म हो या तेज धूप में यहां जाने से बचें। बल्कि सुहावने मौसम में आप पुराने किले में घूमने और मौज-मस्ती का लुत्फ उठा सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments