महाराष्ट्र के बुलढाणा में बस में आग लगने से 25 लोगों की जलकर मौत

0
144

महाराष्ट्र के बुलढाणा में बड़ा हादसा हुआ है। समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेसवे पर 32 यात्रियों को ले जा रही एक बस में आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान कई लोग घायल हो गए। घायलों को बुलढाणा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह जानकारी बुलढाणा के डिप्टी एसपी बाबूराव महामुनि ने दी है।

बताया जा रहा है कि बस का टायर अचानक फट गया। इसके बाद ड्राइवर ने बस से नियंत्रण खो दिया। बस एक खंभे से जा टकराई। इसके बाद वह एक डिवाइडर से जा भिड़ी, जिससे आग में तुरंत आग लग गई। हादसे के बाद लोगों को बस से निकलने का मौका तक नहीं मिल पाया। बस में भीषण आग लग गई। बड़ी मुश्किल से कुछ ही लोग बस से बाहर निकल पाए।

Maharashtra | Several feared dead after a bus burst into flames on Samruddhi Mahamarg expressway in Buldhana: Buldhana Police pic.twitter.com/Zs6Mt0tfsT— ANI (@ANI) July 1, 2023

बुलढाणा के एसपी सुनील कडासने ने बताया कि सुबह 1:35 पर नागपुर से पुणे जा रही निजी बस का नियंत्रण बिगड़ने की वजह से यह हादसा हुआ। बस चालक का कहना है कि टायर फटने की वजह से नियंत्रण बिगड़ा जिसके बाद डीजल टैंक फटा और बस में आग लग गई। हादसे में मरने वालों में 3 बच्चे और अन्य लोग शामिल हैं। एसपी ने कहा कि हम शवों की पहचान कर उन्हें उनके परिजनों को सौंपने की कार्रवाई कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here