केरल में भारी बारिश 3 की मौत

0
85

केरल के कई हिस्सों में हो रही भारी बारिश ने मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। अबतक तीन लोगों की जान जा चुकी है और हजारों लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है। मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने बताया हजारों की संख्या में लोगों को 112 राहत शिविरों में पहुंचा गया है। मूसलाधार बारिश की वजह से दो नदियां खतरे के स्तर से ऊपर बह रही हैं। नदियों में जलस्तर बढ़ने से राज्य में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। लोगों को समुद्र या नदियों के पास नहीं जाने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर कन्नूर और कासरगोड जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा प्रदेश के 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कई जगहों पर पेड़ गिरने की खबरें भी सामने आई हैं। कई घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। लोगों को बाढ़ग्रस्त इलाकों से निकालकर सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा रहा है। दक्षिणी कन्नड़ और उडुपी में भी बाढ़ आने की संभावना है। ऐसे में प्रशासन अलर्ट पर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here