हड़कंप: दिल्‍ली में एक और श्रद्धा हत्याकांड? गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के पास कई टुकड़ों में मिला लड़की का शव

0
138

दिल्ली में एक और श्रद्धा हत्याकांड जैसा मामला सामने आया है। दिल्ली पुलिस ने गीता कॉलोनी फ्लाईओवर इलाके के पास से एक लड़की के शव मिलने की जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि शव कई टुकड़ों में काटा गया है। एक महिला का शव बरामद किया है। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। फिलहाल लड़की की पहचान नहीं हो पाई है।

#WATCH | Delhi Police recovers the body of a woman, chopped into several pieces from near Geeta Colony flyover area. Police present at the spot.

More details are awaited. pic.twitter.com/F68RdUaifx— ANI (@ANI) July 12, 2023

पुलिस के अनुसार, उन्‍हें सुबह 9.15 बजे सूचना दी गई कि फ्लाइओवर के पास कुछ मानव अंग पड़े हैं। अंगों को कई जगह बिखेरा गया था।

गौरतलब है कि पिछले साल ऐसा ही एक मामला सामने आया था। 27 साल की श्रद्धा को कथित रूप से उसके बॉयफ्रेंड आफताब ने गला घोंटकर मार डाला था। फिर लाश के 30 से ज्यादा टुकड़े कर अलग-अलग जगह फेंक दिए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here