मणिपुर में हिंसा जारी, उग्रवादियों ने जवान को गोली मारी

0
68

मणिपुर में हिंसा पर अब तक काबू नहीं पाया जा सका है। इंफाल पश्चिम जिले में उग्रवादियों के साथ मुठभेड़ में एक जवान घायल हो गया। इन उग्रवादियों ने क्षेत्र के पांच घरों में आग लगा दी। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। रक्षा सूत्रों ने बताया कि हथियारबंद बदमाशों ने रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात इंफाल पश्चिम जिले के चिंगमंग गांव और कांटो सबल में गोलीबारी की, जिसमें एक जवान घायल हो गया।आर्मी कॉलम ने क्षेत्र में ग्रामीणों को ध्यान में रखते हुए नियंत्रित जवाबी कार्रवाई की। सेना का एक जवान गोली लगने से घायल हो गया और उसे तुरंत लीमाखोंग के सैन्य अस्पताल में ले जाया गया और अब उसकी हालत स्थिर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here