कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का राहुल गांधी नेतृत्व कर रहे हैं। उनकी अगुवाई में शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा दक्षिण भारत से होते हुए अब मध्य प्रदेश पहुंच गई है। भारत जोड़ो यात्रा के साथ बड़ी संख्या में लोग जुड़ रहे हैं, लेकिन भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस का अगला कदम क्या होगा इसकी रणनीति बनाने में कांग्रेस पार्टी जुट गई है। पार्टी अधिवेशन अगले साल फरवरी माह में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में होगा। कांग्रेस संचालन समिति की बैठक में यह फैसला लिया गया कि पार्टी का अधिवेशन अगले साल फरवरी माह में होगा।रिपोर्ट के मुताबिक अगले साल फरवरी माह में होने वाली बैठक में मल्लिकार्जुन खड़गे के कांग्रेस अध्यक्ष पद के निर्वाचन पर मुहर लगेगी। इसके बाद नई कार्य समिति का गठन होगा। पहली बार मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में संचालन समिति की बैठक हुई है। बैठक में खड़गे के अलावा सोनिया गांधी, पी चिदंबरम, केसी वेणुगोपाल सहित कई नेता शामिल हुए थे। वहीं राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा में हैं इस वजह से वह इसमे हिस्सा नहीं ले सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here