भाजपा सांसद किरोड़ी लाल मीणा एक समान नागरिक संहिता विधयेक 2020 की तैयारी और भारत के पूरे क्षेत्र में इसके कार्यान्वयन के लिए राष्ट्रीय निरीक्षण और जांच समिति के गठन और उससे जुड़े या प्रासंगिक मामलों के लिए एक विधेयक पेश किया। किरोड़ी लाल मीणा पेश किए गए इस विधेयक का विपक्षी दलों ने विरोध किया है। विपक्षी सदस्यों ने निजी सदस्यों के विधायी कार्य के दौरान राज्यसभा में भाजपा सदस्य किरोड़ी लाल मीणा द्वारा भारत में समान नागरिक संहिता विधेयक, 2020 पेश किया। जिसके बाद विपक्ष ने समान नागरिक संहिता विधेयक को लेकर विरोध किया। जिसके चलते राज्यसभा में जमकर बवाल देखने को मिला। सभापति ने विपक्ष द्वारा इसे रोकने की मांग को खारिज कर दिया। इसके अलावा केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने छत्तीसगढ़, कर्नाटक, तमिलनाडु और हिमाचल प्रदेश के लिए संविधान अनुसूचित जनजातियां आदेश दूसरा, तीसरा, चौथा और पांचवां संशोधन विधेयक 2022 पेश किया।