मंडल रेल प्रबंधक रेखा यादव ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए

0
88

बरेली 06 दिसम्बर 2022: भारत रत्न बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर के 67वें महापरिनिर्वाण दिवस के उपलक्ष्य में इज्जतनगर मंडल कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समारोह में मंडल रेल प्रबंधक रेखा यादव ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रास्ट्रक्चर) विवेक गुप्ता सहित सभी शाखा अधिकारियों, अधिकारियों, यूनियन के पदाधिकारियों, पर्यवेक्षकों एवं कर्मचारियों ने भी पुष्प अर्पित कर श्रद्धाँजलि दी। कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी सनत जैन द्वारा किया गया।

विदित हो कि बाबा साहब को भारत के संविधान का जनक कहा जाता है। वह स्वतंत्र भारत के पहले कानून और न्याय मंत्री थे और उन्हें भारत के संविधान के मुख्य वास्तुकार के रूप में माना जाता है। वह एक भारतीय अर्थशास्त्री, न्यायविद, समाज सुधारक और राजनीतिज्ञ थे। उन्होंने कई दलित बौद्ध आंदोलनों को प्रेरित किया और अछूतों के प्रति सामाजिक भेदभाव के खिलाफ लड़ाई लड़ी। 1990 में उन्हें भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here