मध्यप्रदेश। प्रदेश में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) का आज तीसरा दिन है। राहुल गांधी आज खरगोन जिले के दौरे पर है, इस दौरान उनका उनका पारंपरिक निमाड़ी अंदाज में स्वागत किया गया राहुल गांधी के साथ आज भी प्रियंका गांधी यात्रा में पूरे समय मौजूद हैं।
भारत जोड़ो यात्रा आज प्रदेश में तीसरे दिन भी जारी
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज मध्यप्रदेश में तीसरे दिन भी जारी है और उनके साथ पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और उनके पति राबर्ट वाड्रा भी शामिल हैं। राहुल गांधी ने सुबह पदयात्रा खरगोन जिले के खेरदा से प्रारंभ की जो आज के पहले पड़ाव पर दस बजे के बाद भानबरड पेट्रोल पंप पर पहुंची, उनके साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, जीतू पटवारी और दर्जनों नेता व पदाधिकारी भी साथ चल रहे हैं।
एमपी कांग्रेस ने किया ट्वीट :
मध्यप्रदेश कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा है कि, Bharat Jodo Yatra भारत को जोड़ने का उत्सव है, नफरत को मिटाने का संकल्प है, बेरोजगारी जैसे मुद्दों को उठाने का विकल्प है। आइए, हाथ थाम कर, इस उत्सव का हिस्सा बनिए। ये यात्रा जन की बात सुनते, हर सपने को बुनते और उम्मीदों को नई राह दिखाते हुए आगे बढ़ रही है।