उत्तर भारत में शीतलहर की दस्तक होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इसकी भविष्यवाणी की है।
इस समय उत्तर भारत कड़ाके की ठंड का सामना कर रहा है। हालांकि मौसम विभाग ने अभी और ठंड पड़ने की संभावना जताई है।
मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि 14 जनवरी से 16 जनवरी के बीच उत्तर भारत में तापमान 5 डिग्री तक गिर जाएगा।
पश्चिमी विक्षोभ जारी है। इसके चलते मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आसपास के इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई है.
मौसम विभाग ने आज जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अलग-अलग जगहों पर बर्फबारी की संभावना जताई है।
अभी राजधानी दिल्ली में सुबह का तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस है। तापमान में हल्की गिरावट आई है। हालांकि मौसम विभाग ने तापमान में फिर से गिरावट आने का अनुमान जताया है।
मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, अगले 48 घंटों में उत्तर पश्चिम भारत और इससे सटे मध्य भारत के कुछ हिस्सों में तापमान में गिरावट आने की संभावना है।
15 से 18 तारीख को उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में शीत लहर चलने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में शीत लहर चलने की संभावना है।
कर्नाटक में 13 और 14 जनवरी को जबकि मध्य प्रदेश में 16 और 17 जनवरी को शीत लहर चलने की संभावना है।
उत्तर भारत में शीतलहर की संभावना है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 14 जनवरी से 16 जनवरी के बीच तापमान 5 डिग्री तक गिरेगा.