सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता हैं कि प्रियंका गांधी महिला कार्यकर्ताओं के साथ पूरे जोश में दौड़ लगा रही हैं। ऐसे में उनके साथ दौड़ रही महिलाएं भी उत्साह में दिखाई दे रही हैं। कुछ देर तेजी से दौड़ने के बाद प्रियंका और लोगों के साथ कदमताल करने लगती हैं।
प्रियंका गांधी राजस्थान के जयपुर में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हुईं। उन्होंने इस कार्यक्रम की कई तस्वीरें अपने ट्विटर हैंडल से शेयर कर लिखा,”महिलाओं की तरक्की से ही, देश की तरक्की संभव है। महिला सशक्तिकरण के संदेश व संकल्प के साथ आज की।” जानकारी के लिए बता दें कि प्रियंका गांधी इससे पहले मध्य प्रदेश में भी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में पति और बच्चों के साथ शामिल हो चुकीं हैं।
ALSO READ
‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान जब दौड़ पड़ीं प्रियंका गांधी वाड्रा… pic.twitter.com/H334MZ7pFk— Umashankar Singh उमाशंकर सिंह (@umashankarsingh) December 12, 2022