चंद्रशेखरआजाद की जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा की मांग को लेकर किया धरना-प्रदर्शन,नारेबाजी कर सौंपा ज्ञापन

0
213

देवबंद जनपद सहारनपुर में भीम आर्मी के संस्थापक एवं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एड.चंद्रशेखरआजाद की कार पर कुछ असमाजिक हमलावरों द्वारा ताबडतोर गोलियाँ चलाकर जानलेवा हमला किया गया। जिसमें गोली लगने से चंद्रशेखर आजाद भी गम्भीर रूप से घायल हो गए। इसके सन्दर्भ में हमलावरों को शीघ्र गिरफ्तार करने और चंद्रशेखरआजाद जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा की मांग हेतू आज जनपद बदायूं में जिलाध्यक्ष आजाद समाज पार्टी(कांशीराम) तमीम उद्दीन(बाबू चौधरी) व भीम आर्मी जिला संयोजक प्रताप सिंह उर्फ जेपी सागर जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा आजाद समाज पार्टी अरशद गाजी व पार्टी और संगठन के कार्यकर्ताओ द्वारा अंबेडकर पार्क बदायूं में धरना-प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के माध्यम राज्यपाल को एक ज्ञापन दिया गया। साथ में उपस्थित रहे आकाश सागर मंडल मीडिया प्रभारी, रक्षपाल कश्यप जिला प्रभारी अभिनेश जाटव जिला महासचिव शमशुल हसन अंसारी जिला सचिव उमेश चंद्र सागर जिला मीडिया प्रभारी आराम सिंह सागर जिला कोषाध्यक्ष आरिफ अंसारी नगर अध्यक्ष उझानी धीरपाल सिंह सदर विधानसभा अध्यक्ष मुन्ना लाल सागर शेखुपुर विधान सभा अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सागर बिसौली विधानसभा अध्यक्ष गुड्डू गौतम बिल्सी विधानसभा अध्यक्ष अशोक सागर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सदर राजा बाबू तहसील संयोजक बिसौली भीम आर्मी जयप्रकाश आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here