Homeखेल‘विराट’ की फिटनेस में अहम है ये पानी, कीमत जानकर आप भी...

‘विराट’ की फिटनेस में अहम है ये पानी, कीमत जानकर आप भी रह जाएंगे दंग

क्रिकेट जगत में जब भी फिटनेस की बात आती है तो आप विराट कोहली को नहीं भूल सकते। विराट कोहली पूरी दुनिया में फिटनेस आइकन के तौर पर जाने जाते हैं। उनके जिम वीडियो सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। विराट कोहली ने भारतीय क्रिकेटरों के बीच फिटनेस का चलन भी शुरू किया। आज भारतीय क्रिकेट टीम को दुनिया की सबसे फिट क्रिकेट टीम के रूप में जाना जाता है। खुद को फिट रखने के लिए विराट कोहली सख्त डाइट के अलावा घंटों जिम में पसीना बहाते हैं। इसके साथ ही विराट कोहली वीगन डाइट भी फॉलो करते हैं। तो आइए आपको बताते हैं कि विराट कोहली की डाइट में क्या है। आखिर क्या है विराट की फिटनेस का राज?

क्या है विराट की फिटनेस का राज?

विराट ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह फिट रहने के लिए खासतौर पर डाइट फॉलो करते हैं। डाइट उन्हें फिट रहने में मदद करती है।

विराट का नाश्ता क्या है?

विराट नाश्ते में पालक, काली मिर्च और पनीर का सलाद खाते हैं।

जानिए विराट का लंच

लंच में विराट बादाम, ब्राउन ब्रेड और मिठाई खाते हैं। इसके साथ ही वह लंच में प्रोटीन शेक लेते हैं। ये सभी चीजें विराट के शरीर की जरूरतें पूरी करती हैं।

विराट का डिनर

विराट का डिनर बेहद सादा होता है। इसमें रोटी, दाल और हरी पत्तेदार सब्जियां शामिल हैं।

काला पानी हाइड्रेट करता है

खुद को हाइड्रेट रखने के लिए विराट काला पानी पीते हैं। काला पानी शरीर को स्वस्थ रखता है। आपको बता दें कि काला पानी की कीमत 3000 से 4000 रुपए प्रति लीटर है।

एक्सरसाइज के बाद क्या खाते हैं विराट?

एक्सरसाइज करने के बाद विराट प्रोटीन शेक, सोया मिल्क और बटर पनीर खाते हैं। ये सभी चीजें विराट को फिट रहने में मदद करती हैं। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments