लखनऊ.समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्य अखिलेश यादव आज मुमताज कालेज डालीगंज लखनऊ के मौलाना अली मियां नदवी हाल में वकील- ए-मिल्लत एवं पूर्व अपर महाधिवक्ता मरहूम जफरयाब जिलानी की याद में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए। अखिलेश यादव ने मरहूम जफरयाब जिलानी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि श्री जिलानी साहब का कद बहुत बड़ा था। वह नेक इंसान थे। सामाजिक कार्यों में मदद करते थे। सभी के दुःख-दर्द में साथ देते थे। श्री यादव ने कहा कि जिलानी साहब समाजवादी विचारधारा के रास्ते पर चलते थे। वह हमारे परिवार के सदस्य की तरह थे। वह सौ फीसदी भरोसेमंद इंसान थे। हम लोगों ने अपने विश्वास पात्र को खो दिया है। हम सभी लोग उनकी याद में इकट्ठा हुए हैं। उनकी याद हमेशा आयेगी। अखिलेश यादव ने कहा कि जिलानी साहब ने अपना पूरा जीवन समाज सेवा और आपसी भाईचारा को मजबूत करने में लगाया। समाज के सभी वर्ग उनके प्रति विश्वास रखते थे। उन्होंने समाज को सही रास्ता दिखाने का काम किया। वह सेक्युलरिज्म के लिए प्रतिबद्ध थे। जिलानी साहब के प्रस्ताव पर उच्च शिक्षा के शिक्षकों के लिए समाजवादी सरकार में नियम बदला और पदोन्नति दी गयी। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने देश के सामाजिक ताने-बाने को नष्ट कर दिया है। संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए समाजवादी रास्ते पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर आये सभी गणमान्य लोगों का स्वागत श्री जिया जिलानी एडवोकेट और मसूद जिलानी ने तथा श्रद्धांजलि सभा का संचालन श्री कमर आलम ने किया। श्री नजम जिलानी ने कार्यक्रम में आये सभी लोगों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। श्रद्धांजलि सभा में ऐशबाग ईदगाह के इमाम खालिद रशीद फिरंगी महली, डॉ0 यासीन अली उस्मानी, पूर्व न्यायाधीश हैदर अब्बास, पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राजेन्द्र चौधरी, नफीस अहमद विधायक, मौलाना इकबाल कादरी, पूजा शुक्ला, शकील नदवी, अख्तर जमाल, डॉ0 मनोज मिश्रा एडवोकेट, अमीक जामेई, सिद्धार्थ सिंह, अतहर हुसैन, अदनान चौधरी, मो0 सिराज, हाजी महबूब, अमीर हमजा, इरशाद अहमद, यामीन खान, विजय सिंह, मणेन्द्र मिश्रा, मुकेश शुक्ला, आई. पी. सिंह, नवीन धवन बंटी, डॉ0 एलपी मिश्रा, डॉ0 अहमद फरीद अंसारी, कफील सईद, जुनैद अहमद खां, राजन त्रिवेदी, अंशू केडिया, मनोज पाण्डेय, देवेन्द्र सिंह यादव जीतू, निहाल अहमद, रईस अहमद, मसूद आलम, मजाहिर राणा, दिलीप कमलापुरी, तिरमल सिंह, अमित भदौरिया एडवोकेट समेत अन्य विशिष्ट लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।