Homeराज्यउत्तर प्रदेशअखिलेश यादव की ताई समद्रा देवी का निधन, सपा प्रमुख भी अंतिम...

अखिलेश यादव की ताई समद्रा देवी का निधन, सपा प्रमुख भी अंतिम संस्कार में होंगे शामिल

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ताई और पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह यादव की दादी समंद्रा देवी (84) का रात 3 बजे उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह काफी समय से अस्वस्थ चल रही थीं। वह मुलायम सिंह यादव के बड़े भाई रतन सिंह यादव की पत्नी थीं। दोपहर बाद उनका अंतिम संस्कार सैफई में ही किया जाएगा। अखिलेश यादव भी परिवार के साथ शामिल होंगे।

समद्रा देवी के निधन के बाद अखिलेश यादव पूरे परिवार समेत सैफई जा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। वहीं समद्र देवी के निधन पर सपा ने शोक जताते हुए लिखा, “ अखिलेश यादव की ताई एवं पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह यादव की दादीजी श्रीमती समंद्रा देवी का देहावसान, अत्यंत दुखद. ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे. भावभीनी श्रद्धांजलि।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments