पिछले दिनों भंते सुमित रत्न उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूं में संविधान बचाओ रथ यात्रा को लेकर पहुंचे । उनके साथ उनका रथ और तमाम बौद्ध भिक्षु भी साथ रथ सवार थे। इस दौरान उनका पांच दिन का कार्यक्रय जनपद में हुआ। पहला कार्यक्रम बदायूं शहर के साथ-साथ दही इलाकों में हुआ, जहां की जनता ने उनका और उनकी टीम का भव्य स्वागत जगह-जगह किया और उनके विचारों को गौर से सुना। इसी तरह जनपद में बिसौली, बिल्सी, सहसवान तथा अंत में गुन्नैर में जगह-जगह भंतेजी ने सभाऐं की। इन सभी जगहों पर भंतेजी का एक ही संदेश था कि सविधान भाजपा से कैसे बचेगा? और दबे कुचले तबके की जनता के अधिकार महफूज कैसे रहेंगे ? उनका कहना था, कि सविधान को पांच शक्तियों से खतरा है जो सविधान को बदलने के लिए तैयार है। 1.चुनी हुई सरकार 2.मीडिया यानि गोदी मीडिया 3.न्याय व्यवस्था 4. कमजोर सामाजिक व्यवस्था 5. सोई हुइ जनता।शानदार प्रोग्राम हुए और हर जगह भंतेजी ने संविधान का वितरण कर संविधान की लौ को जलाए रखने का संकल्प लिया.इस अवसर पर उनके साथ बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार जाटव, अवधेश आनंद, बाबा साहब वाहिनी के जिलाध्यक्ष मोरसिँह जाटव सहित भरी संख्या में लोग मौजूद रहे,
वहीं संविधान बचाओ रथ यात्रा का गुन्नोर पहुंचने पर वहां के विधायक रामखिलाड़ी सिंह यादव ने भव्य स्वागत किया। यहां भांतेजी ने अपनी टीम के साथ जगह जगह पर अपनी बात रखी और सभी जगह भंतेजी का लोगों ने भरपूर स्वागत किया और उनकी बात को गौर से सुनकर संविधान को बचाने का संकल्प लिया, गुनौर में वहां के विधायक रामखिलाड़ी यादव तथा उनके पुत्र अखिलेश यादव समेत सैकड़ो लोग सविधान बचाओं रथ यात्रा में अंत तक शामिल रहे.हमारी आवाज ब्यूरो बदायूं।