Homeउत्तर प्रदेशबदायूँ17 फरवरी को 09.40 बजे से 15.10 बजे तक ब्लॉक

17 फरवरी को 09.40 बजे से 15.10 बजे तक ब्लॉक

बरेली 16 फरवरी, 2023: रेलवे प्रशासन द्वारा इज्जतनगर मंडल पर बदायूं-उझानी रेलखंड के मध्य समपार संख्या 280 सी पर सीमित ऊंचाई वाला पुल (अंडरपास) के निर्माण हेतु 17 फरवरी, 2023 को 09.40 बजे से 15.10 बजे तक ब्लॉक दिया जायेगा। जिसके कारण शॉर्ट ओरिजनेट/शॉर्ट टर्मिनेट कर 3 गाड़ियों का संचलन निम्नवत किया जाएगा-

शार्ट टर्मिनेशन:-

काशीपुर से कासगंज के मध्य चलने वाली विशेष गाड़ी 05335 शार्ट टर्मिनेट होकर 17 फरवरी, 2023 को काशीपुर से बदायूं तक चलेगी। जबकि यह गाड़ी बदायूं से कासगंज के मध्य निरस्त रहेगी।

शॉर्ट ओरिजनेशन:-

कासगंज से काशीपुर के मध्य चलने वाली विशेष गाड़ी 05336 शॉर्ट ओरिजनेट होकर 17 फरवरी, 2023 को बदायूं से काशीपुर तक चलेगी। जबकि यह गाड़ी कासगंज से बदायूं के मध्य निरस्त रहेगी।

कासगंज से बरेली सिटी के मध्य चलने वाली विशेष गाड़ी 05337 शॉर्ट ओरिजनेट होकर 17 फरवरी, 2023 को बदायूं से बरेली सिटी तक चलेगी।
जबकि यह गाड़ी कासगंज से बदायूं के मध्य निरस्त रहेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments