भाकियू कार्यकर्ताओं ने किसानों प्रति उदासीन प्रशासन के ख़िलाफ़ खोला मोर्चा

0
145

बदायूँ। भारतीय किसान यूनियन चढूनी की मालवीय आवास ग्रह पर हुई पंचायत में प्रशासन के प्रति जताया रोष। भारतीय किसान यूनियन चढूनी की बदायूँ मालवीय आवास ग्रह पर मासिक पंचायत हुई जिसमें भाकियू कार्यकर्ताओं ने किसानों प्रति उदासीन प्रशासन के ख़िलाफ़ मोर्चा खोला जमकर रोष प्रकट किया।
इस मौके पर भाकियू ज़िला कोषाध्यक्ष रहीस अहमद ने कहा जनपद में गंगा नदी किनारे बसे गांवों में आयी बाढ़ से किसानों की फसलें चौपट हो गईं व कई किसानों के मकान गिर गए प्रशासन को चाहिए ऐसे किसानों को चिन्हित कर उनको मुआवज़ा दिया जाए व बाढ़ में जो मार्ग छतिग्रस्त हो गए हैं उनका पुनः निर्माण कराया जाए। ज़िला प्रभारी अजब सिंह व जिला महासचिव कृष्ण अवतार शाक्य नें संयुक्त सम्बोधन में कहा जनपद में किसानों की सबसे बड़ी समस्या चक मार्ग व आवारा गौवंश हैं प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है प्रशासन जल्द इस ओर ध्यान दे एक अभियान के तहत ज़िले भर के चक मार्क जिन पर अवैध कब्जें हैं उनको कब्ज़ा मुक्त कराए व आवारा गौवंश को गौशाला में भेजे। यदि प्रशसन हमारी इस मांग पर ध्यान नहीं देगा तो हम अनिश्चित कालीन धरना लगाने को मजबूर होंगे। जिलाध्यक्ष सतीश साहू ने बदायूँ तहसील क्षेत्र में बहने वाली सोत नदी को अवैध कब्जे से मुक्त कराकर पुनर्जीवित करने की मांग रखी। साथ ही ज़िले भर में डग्गेमार वाहनों पर रोक लगाने की मांग रखी। पंचायत के बाद भाकियू चढूनी ने जिलाधिकारी को संबोधित 10 सूत्रीय ज्ञापन भी सौंपा।
इस मौके पर भाकियू चढूनी के बदायूँ नगर अध्यक्ष आरिफ़ रज़ा, बिल्सी नगर अध्यक्ष ज़फर अली, अम्बियापुर ब्लॉक अध्यक्ष अजीत माहेश्वरी, बिल्सी तहसील अध्यक्ष नन्नू सैफी, इरफान अहमद, बिल्सी युवा नगर अध्यक्ष इस्तखार अहमद, महिला ब्लॉक अध्यक्ष मीना देवी, मूलचंद्र, राजवीर, शिव देवी, युवा ज़िला अध्यक्ष जोएब अली खान, उदयपाल आदि किसान उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here