मणिपुर घटना को लेकर बदायूं में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

0
113

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज दिनाँक 21 जुलाई को दोपहर 12 बजे मणिपुर की घटना जिसमें कि 2 महिलाओं को निर्वस्त्र दिखाते हुए उनका शारीरिक शोषण दिखाया गया है बदायूं कांग्रेसजनों ने मणिपुर के मुख्यमंत्री का इस्तीफा मांगने और उन महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए जिला महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सिंह की अध्यक्षता में जिला कलेक्ट्रेट अंबेडकर पार्क पर एक धरना प्रदर्शन किया तथा राष्ट्रपति को सिटी मजिस्ट्रेट बदायूँ के मध्यम से ज्ञापन दिया जिसमें मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह रहे।
सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा यह घटना भारत के इतिहास की सबसे घिनौनी घटना है,इसने पूरे देश को शर्मशार किया है तथा विश्व में भारत की छवि को धूमिल किया है, मुख्यमंत्री को तुरंत स्थीफा दे देना चाहिए,ऐसी घटनाओं पर कांग्रेस चुप नहीं रहेगी,नारी सम्मान के लिए यह आंदोलन घर घर से होगा,और विशाल रूप ले लेगा।

जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष सुरेश सिंह राठौर ने कहा ये घटना 04 मई की थी, मुख्यमंत्री तथा प्रधानमंत्री को पहले से थी फिर भी कोई कार्यवाही नहीं की जिससे इन घटनाओं को और बढ़ावा मिला, मुख्यमंत्री तथा प्रधानमंत्री को स्थिफा दे देना चाहिए।

जिला महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सिंह ने कहा कल जो मणिपुर की वीडियो सामने आई है उससे हम सभी शर्मसार है,यह निर्लज्जता की पराकाष्ठा है, मुख्यमंत्री मणिपुर एन बीरेन सिंह को स्वयं इस्तीफा दे देना चाहिए।
आखिर क्यों असहाय दिख रहे हैं प्रधानमंत्री जी और गृहमंत्री जी? आखिर क्यों अभी तक मुख्यमंत्री और सरकार को बर्खास्त नही किया गया??
याद रखियेगा इतिहास गवाह है जब जब स्त्री का अपमान हुआ है तब तब रण हुआ है!!
जब जब अधर्म से धर्मं का युद्ध हुआ है सदैव धर्म की जीत हुई है।
चाहे द्रौपदी के चीर हरण के बाद महाभारत में कौरवों का सर्वनाश हो या फिर माँ सीता के हरण के बाद रावण और उसकी लंका का अंत!!

मुख्य महासचिव जिला कांग्रेस कमेटी तथा जिला पंचायत सदस्य बदायूं श्रीमती रजनी सिंह बागी जी ने कहा नारी सशक्तिकरण का ढिंढोरा पीटने वाले खुद मूक दर्शक बनकर ऐसी घटाओं पर अपना मौनरूपी समर्थन दे रहे है।

प्रदेश महासचिव सोशल मीडिया राहुल डी चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री 78 दिनों तक चुप्पी साधे रहे और सुप्रीम कोर्ट के suo moto कॉग्नाइजेंस lene pr मजबूरी में केवल 36 सेकंड बोले,ये प्रधानमंत्री की मजबूरी मणिपुर में होने वाली घटनाओं को समर्थन देने की तरफ इशारा करती है, मुख्यमंत्री तथा प्रधानमंत्री को तुरंत इस्तीफादे देना चाहिए।

धरना प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह , उपाध्यक्ष सुरेश सिंह राठौर ,मुख्य महासचिव जिला कांग्रेस कमेटी तथा जिला पंचायत सदस्य बदायूं श्रीमती रजनी सिंह बागी , वीरेश तोमर, प्रदेश सचिव जितेंद्र कश्यप ,जिला महासचिव डॉ राम रतन पटेल ,महिला कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीमंती सुनीता सिंह , उपाध्यक्ष श्रीमती उपासना सिंह , यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष राजवीर सिंह जी , इख्लास हुसैन वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रदीप सिंह , सद्दाम हुसैन एसटी एससी के जिलाध्यक्ष मुनेंद्र कनौजिया ,सोशल मीडिया प्रदेश सचिव राहुल डी चौहान जी , प्रदेश सचिव सोशल मीडिया श्री शिवम यादव और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here