बदायूं में मर्डर कर दो महिलाओं के शव जंगल में फेंके

0
154

बदायूं : उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूं में उस वक्त सनसनी फैल गई जब यहां दो महिलाओं की हत्या कर उनके शव पालीथिन में लपेट कर उसहैत-ककराला मार्ग पर गांव बची छछरऊ में सड़क किनारे गड्ढे में फेंके गए। एक शव का हाथ पालीथिन से बाहर आने पर राहगीर ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही एसएसपी डा. ओपी सिंह पुलिस बल और फारेंसिक टीम के साथ पहुंचे। दोनों महिलाओं के चेहरे पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर जलाया गया है। इसके चलते उनकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।

मौके पर बड़ी मात्रा में ग्रामीणों की भीड़ लग गई। इधर शव मिलनेकी खबर पुलिस और प्रशासनिक अफसरों को लगी तो वह भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस नेदोनों महिलाओं के शवों को खंती सेनिकवाया। दोनों शवा बुरी तरह से जले थे और इन्हें पन्नी में रकर फेंका गया था। पुलिस नेआशंका जताई हैकि इनकी हत्या करके इन्हें फेंका गया है। पुलिस के अनुसार दोनों महिलाओं की करीब 35 साल के आसपास है। फिलहाल शवों की शिनाख्त कर पाना मुश्किल हो रहा है क्यों कि दोनों महिलाओं के चेहरे बुरी तरह से जलेहुए हैं। पुलिस ने शवों की पहचान के लिए टीमों का गठन किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here