Homeउत्तर प्रदेशबदायूँअगर जीते तो अमीरों का टैक्स होगा हाफ गरीबों का होगा माफ:आबिद...

अगर जीते तो अमीरों का टैक्स होगा हाफ गरीबों का होगा माफ:आबिद रजा 

बदायूं। जी हां यह बात उन्होंने कल रात फातिमा रजा के चुनाव कार्यालय शम्सी लाॅन कचहरी रोड पर कही। इस से पहले चुनाव कार्यालय का उदघाटन पूर्व सपा जिला अध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव, बिसौली के सपा बिधायक आशुतोष मौर्य और दिगर सपा नेताओं के मुबारक हाथों से किया गया।
सबसे पहले सपा के पूर्व विधायक आबिद रजा की पत्नी व पूर्व चेयरमैन  फातिमा रजा ने चुनावी सभा में बोलते हुए अपने पिछले विकास कार्यो को गिनाया और कहा कि शहर पिछले सालों में गंदगी से भरा रहा। मेरे पिछले कार्यकाल को लोग अब भी याद करते हैं। उन्होंने हर इलाके में स्ट्रीट लाइटें लगवाई थीं, जो बिजली जाने पर जनरेटर से जलती थीं। पानी के लिए 12 ट्यूबवेल लगावे थे। ठंडे पानी के लिए वाटर कूलर लगवाए थे। मगर सब गायब हो गए।

इस दौरान सभा को पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव, बिसौली बिधायक आशुतोष मौर्य, ओमवीर सिंह यादव, व बहुत से सपा नेताओं ने सम्बोधित किया। अंत में सभा को सम्बोधित करते हुए सपा के पूर्व विधायक आबिद रजा ने कहा कि इस चुनाव में फातिमा रजा को जनता ने खड़ा किया है। उनका मन चुनाव लड़ने का नहीं था। मगर भाजपा का टिकट फाइनल होने के बाद उनके पास दूसरे समुदाय के लोगों के फोन आने लगे। उनसे लोगों ने सीधा सबाल किया कि आप क्यों नहीं लड़ रहे। आबिद रजा का कहना कि जनता की मांग पर नामांकन के आखिरी दिन और आखिरी समय में फातिमा रजा ने जाकर पर्चा दाखिल किया। उनका कहना है कि शहर पिछले सालों में गंदगी से पटा रहा। फातिमा रजा के पिछले कार्यकाल को लोग अब भी याद करते हैं। आबिद रजा का कहना है कि उन्होंने हर इलाके में स्ट्रीट लाइटें लगवाई थीं, जो बिजली जाने पर जनरेटर से जलती थीं। पानी के लिए 12 ट्यूबवेल लगावे थे। ठंडे पानी के लिए वाटर कूलर लगवाए थे। मगर सब गायब हो गए। बदायूं की जनता ने दिवाली कूड़े के ढेर पर मनाई। परशुराम और भगत सिंह चौराहा लोगों से चंदा लेकर बनवाए गए। आबिद रजा ने कहा कि फातिमा रजा को राष्ट्रीय लोकदल ने अपना समर्थन दिया है। 

शहर भर में नगर पालिका में पांच से सात वर्ष पहले स्ट्रीट लाइटें लगवाईं गईं थीं जिनको जनरेटर सुविधा से जोड़ा गया था जिससे शहर के अंदर बिजली जाने के बाद भी रोशनी रहे। मगर नगर पालिका ने स्ट्रीट लाइटों को उखाड़ लिया यहां तक कई वीआईपी इलाके से लाइटें गायब हैं और जनरेटर से दी जाने वाली सप्लाई सेवा बंद पड़ी है अब शहर की जनता को ठगने वालों से हिसाब लेना होगा कि उन्होंने काम किया है या फिर सिर्फ धोखा दिया है।

इस मौके पर समाजवादी पार्टी के समस्त नेता,समाजवादी पार्टी महिला सभा की जिलाध्यक्ष संतोष कश्यप समेत उनकी पूरी टीम व कार्यकर्ताओ के अलावा शम्सी लाॅन लोगों से खचाखच भरा हुआ था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments