जिलाघ्यक्ष संतोष कश्यप ने विधानसभा शेखूपुर का दौरा कर बाढ़ पीड़ितों से मिली सुनी समस्याएं

0
339

शेखूपुर (बदायूं)। जिला अध्यक्ष महिला सभा समाजवादी पार्टी बदायूं संतोष कश्यप ने विधानसभा शेखूपुर में के बाढ़ प्रभावित ग्राम गनियाई, गुलाबगंज,तेलिया नगला,आमिरगंज,ललसि नगला,पांडे नगला,तेली नगला,गढ़िया नगला,रिकारा,गनयाई,कौवा नगला,फुलवारा,गुलाबगंज,मजारा,ननाखेड़ा,आमिरगंज,पलिया गांव आदि बाढ़ पीड़ित ग्रामों का अपनी महिला टीम के साथ दौरा किया। ग्राम गनियाई गुलाबगंज तेलिया नगला में फसल पूरी तरह से नष्ट हो गयी जिसकी बजह से इन गांवों में 8 दिन से खाना नही बना,पानी से रास्ता कटान हो गया जिससे वहां के लोगो को आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है,आमिरगंज गांव में बाढ़ की बजह से 45 दिन से लाइट नही है,मस्कारा गांव में 2 लड़कियां जानवर चराने गयी थी बाढ़ के चलते उनकी डूबने से मौके पर म्रत्यु हो गयी,वही भूड़ा भद्रन के मजारा गांव में ज्ञानसिंह की बेटी शोभा एवम जय सिंह की बेटी सत्यवती की भी बाढ़ में डूब जाने से म्रत्यु हो गयी इसी प्रकार ग्राम अन्य गांवों के रास्ते में पुलिया सड़क भी पानी में डूबने के कारण दिखाई नहीं दे रही थी संतोष कश्यप महिला सभा ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि सरकार से व समाजवादी पार्टी से जो भी मदद सम्भव होगी उसको दिलाने का काम करूँगी जहाँ बाढ़ की बजह से रोड कट गए है उनको भी सही कराने का कार्य सम्बंधित अधिकारी से मिलकर तत्काल कराया जाएगा ताकि राहगीरों को परेशानी ना हो। इसके साथ साथ यदि किसी किसान या मजदूर भाई का मकान या फसल बाढ़ से क्षति ग्रस्त हुई है तो उसका सर्वे कर तुरंत आकलन करा कर और उसकी क्षति पूर्ति करने का कार्य सम्बंधित अधिकारी से मिलकर कराया जाएगा बाढ़ राहत कार्य में कोई भी अनियमित्ता बर्दास्त नहीं की जायेगी चाहे उसके लिए महिला टीम को धरने पर ही क्यों ना बैठना पड़े।।हमारी सरकार से गुजारिश है बाढ़ से पीड़ित किसान या किसी भी व्यक्ति की हर संभब मदद अवस्य की जाये बाढ़ के अधिक बढ़ने पर सभी पीड़ितों के जान माल, खाने पीने की उचित व्यवस्था भी की जाये।। भू राजस्व के लोगों को बाढ़ पड़ित क्षेत्र में पुलिस कर्मियों के साथ रहने के निर्देश तत्काल प्रभाव से दिए जाए।इस मौके पर मेरे साथ विधानसभा अध्यक्ष मिथिलेश कश्यप,विधानसभा महासचिव शिल्पी यादव,जिला उपाध्यक्ष कमलेश यादव,माला शर्मा,लाल सिंह यादव आदि मौजूद रहे।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here