उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूं के में बाजार करने आए युवक का किन्नरों ने लिंग परिवर्तन करा दिया। मामले की जानकारी भुक्तभोगी को होश आने पर हुई। इलाके के ही कुछ अन्य किन्नर उसे आरोपियों के डेरे से निकाल कर लाए। बाद में थाने पहुंचने पर तहरीर दी गई।
किन्नरों और पुलिस की थाने में झड़प भी हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना अलापुर इलाके में रहने वाला एक युवक शनिवार को म्याऊं कस्बा की बाजार में आया था। आरोप है कि यहां उसे कुछ किन्नर मिल गए। किन्नरों ने उसे बाजार में टिक्की-बताशे खिलवाए। इसके बाद वह बेहोश हो गया। होश आया तो वह उसावां कस्बा में स्थित किन्नरों के डेरे में था। उसका लिंग परिवर्तन किया जा चुका था।