प्रदेश की जनता अखिलेश यादव की विकास की कार्यशैली को याद कर रही है:धर्मेन्द्र यादव

0
119

बदायूं। समाजवादी पार्टी के नेता धर्मेन्द्र यादव आज बदायूँ लोकसभा की विधानसभा बिल्सी के बरामयखेड़ा,बमेड,बाँस बरौलिया सहित कस्बा बिल्सी आदि में विभिन्न निजी व राजनीतिक कार्यक्रमों में सम्मिलत हुए।
इस मौके पर पार्टी के नेता धर्मेन्द्र यादव ने कहा कि जनपद बदायूँ की स्वास्थ्य, शिक्षा आदि की मूलभूत व्यवस्थाएं बुरी तरह से चरमरा गयीं हैं। बदायूँ के लगभग सभी गाँवों में डेंगू जैसी बीमारियां फैल रहीं हैं, प्रतिदिन बीमारियों से लोगों की जान जा रही हैं परंतु जिले के भाजपा के माननीयों के मुँह तथा आँखों पर सत्ता की पट्टी बंधी हुई है। जनता की परेशानियां उन्हें दिखाई नही दे रही हैं। भाजपा के नेताओं ने झूठ बोलकर,भोली भाली जनता की भावनाओं को आहत करके डबल इंजन की सरकार बना तो ली परंतु ये दोनों सरकार जनाकांक्षाओं पर बिल्कुल भी खरी नही उतरी हैं। बदायूँ सहित पूरे प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी की सरकार तथा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की विकास की कार्यशैली को याद कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि इन भाजपा नेताओं को अपनी सरकारों का पतन व अंत स्पष्ट दिखाई दे रहा है जिससे घबराकर भाजपा के जनप्रतिनिधि अनर्गल बयानबाजी करके जनता को भटकाने का असफल प्रयास कर रहे हैं परंतु अब आमजनता इनके बहकावे में आने वाली नहीं है,भविष्य में भाजपा नेताओ को सबक सिखा कर ही दम लेगी।
इस मौके पर किशोरीलाल शाक्य, सुनील यादव, हाजी अजमल,विपिन यादव,अवधेश यादव,बबलू कंटक,शामे अली,डॉ0 देवेंद्र,डोरीलाल बघेल,वेदव्यास शास्त्री,ललतेश यादव,पान सिंह,प्रखर माहेश्वरी,रवेंद्र श्रीवास्तव,इक़रार अहमद,सोबरन सिंह यादव,चेतन यादव,नईम अब्बासी,शाहनवाज़ अल्वी,चन्द्रपाल शाक्य ,सतीश यादव,विपिन यादव आदि सहित तमाम लोग साथ रहे।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here