मतदान के दौरान हिंदू समाज के पुरजोर समर्थन से गदगद दिखे पूर्व मंत्री आबिद रजा
बदायूं- नगर निकाय चुनाव में बदायूं नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए फातिमा रजा के आवेदन करने के साथ ही शहर का हर वर्ग खासा उत्साहित दिखाई दिया। हिंदू समाज ने इस बार फातिमा रजा को चेयरमैन बनाने के लिए बढ़-चढ़कर उनका समर्थन किया। फातिमा के पति पूर्व मंत्री आबिद रजा ने भी हिंदू समाज के हर वर्ग के लोगों के साथ मिलकर बैठक की, साथ ही साथ फातिमा को अधिक से अधिक वोट करने की अपील की थी। जिसका असर 11 मई को मतदान के दौरान भी देखने को मिला। जब मतदान केंद्रों पर मतदाता बड़ी संख्या में मतदान करने पहुंचे थे। देखने वाली बात यह थी कि ज्यादातर लोग फातिमा को चेयरमैन बनता देखना चाहते थे। इसलिए कड़ी धूप में लाइन में लगकर लोगों ने वोट किया। जिसमें हिंदू समाज के लोग सुबह से शाम तक मतदान करते रहे। इस बीच पूर्व मंत्री आबिद रजा को शहर के प्राचीनतम बिरुआवाड़ी मंदिर व नगला शक्तिपीठ पुजारियों ने उनका विजय तिलक किया।