बदायूं:आज इस्लामिया इंटर कॉलेज बदायूं के खेल मैदान में अटेवा पेंशन बचाओ मंच बदायूं की ओर से एनपीएस निजीकरण भारत छोड़ो महासम्मेलन का आयोजन किया गया। इस महासम्मेलन में एनएमओपीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा अटेवा के अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विजय कुमार बंधु ने कहा कि एनपीएस कर्मचारियो व शिक्षकों का बुढापा बर्बाद कर रही है और निजीकरण देश के नौजवानों का वर्तमान और भविष्य बर्बाद कर रहा है। आज निजीकरण के बदौलत कर्मचारियों की भविष्य निधि और पेंशन निजी हाथों में बड़े पूंजी घरानों के हवाले कर दी गयी है और नौजवानों के श्रम की लूट उन्हे संविदा निविदा पर नियुक्ति देकर की जा रही है। उन्होने कहा कि देश का समस्त कर्मचारी और शिक्षक व उनके परिवार एनपीएस व निजीकरण को समाप्त करने के लिए 2024 के आम चुनाव में वोट की चोट करने को पूरी तरह से तैयार है।
उत्तर प्रदेश पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के पूर्व प्रदेश महामंत्री रामेंद्र श्रीवास्तव ने कहां कि देश के समस्त कर्मचारियो के साथ साथ देश के जान न्यौछावर करने वाले अर्द्धसैनिक बलों को भी एनपीएस के हवाले कर दिया गया है जिसमें उनकी और उनके परिजनों की सामाजिक/ आर्थिक सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं है। अर्द्ध सैनिक बलों को पेंशन व्यवस्था से वंचित करना कहां का राष्ट्रवाद है?
अटेवा के पश्चिमी जोन के प्रभारी चंद्रहास सिंह ने कहा कि एनपीएस निजीकरण को देश से समाप्त कराने के लिए अटेवा वोट फाॅर ओपीएस अभियान चलाएगा। इससे पहले भी विभिन्न राज्यों के विधानसभा चुनावों में अटेवा ने इस अभियान को चलाया और एनपीएस के पक्षधर राजनीतिक दलों को सत्ता गंवानी पडी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहें एनएमओपीएस के राष्ट्रीय संरक्षक डी एन सिंह ने कहा कि एनपीएस एक धोखा है जो देश के कर्मचारियो और शिक्षकों के साथ साथ देश की आम जनता की खून पसीने की कमाई से चुकाये गये टैक्स के पैसो को सीधे सीधे शेयर बाजार के हवाले कर बड़े पूंजीपतियो को लूटने के लिए दिया जा रहा है। एनपीएस में कर्मचारियों के से कहीं अधिक सरकार अंशदान करती है। देशहित में एनपीएस को समाप्त कर पुरानी पेंशन बहाल की जाए।
कार्यक्रम को अटेवा के प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ आशाराम यादव, नरेन्द्र कुमार विधिक सलाहकार अटेवा उत्तर प्रदेश , श्रीमती सुमन कुरील सह प्रभारी- सांस्कृतिक प्रकोष्ठ, राधा प्यारी रावत प्रदेश संयुक्त मंत्री, संदीप कुमार वर्मा प्रदेश संगठन मंत्री व पर्यवेक्षक बरेली मंडल, जगदीश गंगवार मंडल अध्यक्ष बरेली , सुनील यादव मंडल उपाध्यक्ष , भूप सिंह मंडल सचिव , अनिल कुमार यादव जिला प्रभारी , ओमवीर सिंह जिलाध्यक्ष, राजकुमार शर्मा जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रावेश बंधु जिला संरक्षक, शिक्षक नेता व वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता डाॅ राकेश प्रजापति, सुरेंद्र पाल सिंह कोषाध्यक्ष, निर्भान सिंह यादव जिला संगठन मंत्री, रूप किशोर जिला, मोहम्मद जुबैर खान जिला उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष , अनिल पंवार जिला मीडिया प्रभारी, मुन्ना लाल झा , सूरजपाल, शिवाधार सिंह, सुमित यादव , नरेश पाल सिह , उत्तर प्रदेश पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सिंह, जिला महामंत्री उमाशंकर शाक्य , लोक निर्माण विभाग के प्रेमापाल सिह , संजीव सक्सेना, सिचाई संघ के सरंक्षक सरवेंदर पाल सिंह, नेत्रपाल सिंह, पुषपेंदर कुमार, ने संबोधित किया।
पूर्व सांसद बदायूं धर्मेंद्र यादव, सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव , विधायक ब्रजेश यादव व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजीत सिंह यादव ने महासम्मेलन मे पहुंच कर कर्मचारियो की एनपीएस व निजीकरण की समाप्ति को लेकर समर्थन किया।
कार्यक्रम का संचालन अटेवा के जिला महामंत्री लल्लू सिंह प्रजापति व जिला कोषाध्यक्ष सुरेंद्र पल सिंह ने संयुक्त रूप से किया। महासम्मेलन में विभिन्न पड़ोसी जनपदों के पदाधिकारियों व कर्मचारियो के साथ साथ उत्तराखण्ड के कर्मचारी व जनपद के सभी विभागों के कर्मचारी व शिक्षक उपस्थित रहे।
महासम्मेलन में निम्न प्रस्ताव पारित किये गये-
1- शिक्षकों , कर्मचारियो व अधिकारियो की सामाजिक सुरक्षा, भविष्य निधि व पेंशन की गारंटी के लिए पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल की जाए।
2- शिक्षकों , कर्मचारियो व अधिकारियो की भविष्य निधि व पेंशन को पूंजी घरानों के हवाले करना बंद किया जाए।
3- निजीकरण बंद किया जाए और संविदा निविदा ठेका कर्मचारियो व शिक्षकों को नियंत्रित कर सम्मानजनक जीवन व सामाजिक सुरक्षा दी जाए।
4- पीएफआरडीए कानून 2013 रद्द कर एनपीएस के नाम पर हो रही लूट को बंद किया जाए।