पूर्व मंत्री आबिद रजा व चेयरमैन फात्मा रजा ने मनाया दीपोत्सव

0
101

बदायूं शहर के इतिहास मे गंगा जमुना तहजीव का नजारा दीपावली के शुव अवसर पर को मिला। बदायू के इतिहास में पहली बार नगर पालिका बदायूं को दीपावली के मौके पर लाइटें से सजाया गया तथा छोटी दीपावली की रात में पूर्व मंत्री आबिद रजा व चेयरमैन फात्मा रजा ने पालिका परिसर में दिए जलाकर धर्मनिरपेक्ष राजनीति की मिसाल पेश की। पालिका परिसर में कर्मचारियों को बोनस देने के कार्यक्रम में पूर्व मंत्री आबिद रजा ने अपने संबोधन में चेयरमैन फात्मा रजा से आग्रह किया था की दीपावली के मौके पर नगर पालिका को लाइटों से सजाने के साथ साथ बदायूं में विशेष तौर पर हिंदू समाज के इलाके में पालिका द्वारा रंगोली बनाएं ताकि बदायूं शहर में पालिका का जनता मे अच्छा संदेश जाए। इसी क्रम में चेयरमैन फात्मा रजा ने छोटी दीपावली की रात 9:00 बजे पालिका परिसर मे दीपोत्सव का कार्यक्रम रखा जिसमे दिए जलाने के साथ साथ आतिशबाजी छोड़ी गई तथा लोगो को खीले बतासे वितरत किए गए। इससे पहले भी पूर्व मंत्री आबिद रजा व चेयरमैन फात्मा रजा ने श्री राम बारात पर विरुआवादी मंदिर से गांधी ग्रांउड तक बदायूं के इतिहास में पहली बार सड़क पर कालीन बिछाई गई। जिसकी पूरे शहर में श्री राम बारात की सफाई व्यवस्था व कालीन की चर्चा रही। बारह रबीउलअव्वल के जुलूस में पूर्व मंत्री आबिद रजा ने जुलूस जिन जिन सड़को से गुजरा उस पर साफ सफाई के साथ साथ कालीन बिछवाई थी। दीपावली के मौके पर नगर पालिकाओं को सजाना व दीपोत्सव को मनाने की पूरे शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है।जनता का यह मनना है की जिले बदायूं में राजनीति के महारथी पूर्व मंत्री आबिद रजा जिले मे सेकुलर काम करके पूरे जिले में मजबूत सेकुलर लीडर बन कर उभर रहे हैं। पालिका परिसर में दीपोत्सव के अवसर पर सभासद गिरीश शुक्ला, श्रीमती जया साहू, मोहित सक्सेना, नावेद, मनोज कशयप, श्रीमति भुदेवी, श्याम लाल, हारून गौस, मनोज चंदेल, वाहिद अंसारी, अनवर खान समेत गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here