दिनेश कुमार सिंह ने पूर्वोत्तर रेलवे के अपर महाप्रबन्धक का पदभार ग्रहण किया

0
97

गोरखपुर, 25 जुलाई, 2023: दिनेश कुमार सिंह ने पूर्वोत्तर रेलवे के अपर महाप्रबन्धक का पदभार 25 जुलाई, 2023 को ग्रहण कर लिया। इसके पूर्व, आप पूर्वाेत्तर रेलवे मुख्यालय, गोरखपुर में वरिष्ठ उप महाप्रबन्धक के पद पर कार्यरत थे।
दिनेश कुमार सिंह ने मदन मोहन मालवीय इंजीनियरिंग कॉलेज, गोरखपुर से वर्ष-1986 में सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक की उपाधि तथा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आई.आई.टी.), दिल्ली से वर्ष-1988 में स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग में परास्नातक की उपाधि प्राप्त की। श्री सिंह ने भारतीय रेल इंजीनियरिंग सेवा (आई.आर.एस.ई.) के बैच-1987 के माध्यम से रेल सेवा में पदार्पण किया। आपकी पहली नियुक्ति पूर्वाेत्तर रेलवे के इज्जतनगर मण्डल पर सहायक मण्डल इंजीनियर, काशीपुर के पद पर हुई। इसके पश्चात आप पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय स्थित निर्माण संगठन में कार्यपालक इंजीनियर/निर्माण/सर्वे, कार्यपालक इंजीनियर/पी एण्ड डी एवं उप मुख्य इंजीनियर/निर्माण/पी एण्ड डी, सतर्कता संगठन में उप मुख्य सतर्कता अधिकारी/इंजीनियरिंग, वरिष्ठ मण्डल इंजीनियर/लखनऊ, मुख्य इंजीनियर/निर्माण, मुख्य इंजीनियर (सामान्य), मण्डल रेल प्रबन्धक/इज्जतनगर तथा वरिष्ठ उप महाप्रबन्धक के पद के दायित्वों का निर्वहन कुशलतापूर्वक किया है।
आपने पूर्वोत्तर रेलवे पर विभिन्न आमान परिवर्तन एवं दोहरीकरण परियोजनाओं का सफलतापूर्वक कार्य निष्पादन कराया। साथ ही विभिन्न परियोजनाओं का सर्वेक्षण के साथ-साथ डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डी.पी.आर.) तैयार कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आपकी फोटोग्राफी, डिजिटल पेंटिंग एवं पुस्तकें पढ़ने में गहन अभिरुचि है। आपको रेल प्रबन्धन का गहन अनुभव प्राप्त है तथा रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच काफी लोकप्रिय हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here