Homeराज्यउत्तर प्रदेशईदगाह में एक साथ दिखे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और अखिलेश यादव,...

ईदगाह में एक साथ दिखे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और अखिलेश यादव, लोगों को दी ईद की बधाई

 उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) लोगों को ईद (Eid) की मुबारकबाद देने के लिए ऐशबाग स्थित ईदगाह पहुंचे। ईदगाह के मंच से डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। शनिवार को सुबह 10 बजे ऐशबाग स्थित ईदगाह में ईद की नमाज अदा की गई। ईदगाह में नमाज अदा करने पहुंचे लोगों ने एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी।

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ईदगाह एवं टीले वाली मस्जिद में जाकर मुस्लिम समुदाय के उलेमाओं, सम्मानित मौलानाओं एवं हजारों की तादाद में उपस्थित नमाजियों का अभिवादन किया और उन्हें ईद की बधाई दी। दोनों स्थानों पर एकत्र जनसमुदाय ने अखिलेश यादव का गर्मजोशी से स्वागत किया। ईदगाह में इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महल तथा टीले वाली मस्जिद के इमाम मौलाना सैय्यद फजलू मन्नान रहमानी ने अखिलेश जी का स्वागत किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी के अतिरिक्त विधायक रविदास मेहरोत्रा, मेयर प्रत्याशी श्रीमती वंदना मिश्रा, प्रोफेसर रमेश दीक्षित, महानगर अध्यक्ष सुशील दीक्षित, पूजा शुक्ला, फाकिर सिद्दीकी, यामीन खां, रामसागर यादव एवं विजय सिंह भी मौजूद रहे। अखिलेश यादव ने ईदगाह पर कहा कि भाजपा जनता को डराकर राजनीति करना चाहती है। लोकतंत्र से भय दूर होता है। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव महत्वपूर्ण है। लखनऊ, कानपुर, आगरा, इलाहाबाद, वाराणसी सहित कई अन्य महानगरों को भाजपा ने कूड़ा घर बना दिया है। स्मार्ट सिटी बनाना तो दूर आम सुविधाएं भी नागरिकों को नहीं मिल रही हैं। भाजपाई लगातार झूठ बोलते हैं। श्री यादव ने कहा शहरों का विकास समाजवादी पार्टी की सरकार में हुआ है। लखनऊ में आज जो कुछ अच्छा दिख रहा है, उसे समाजवादी सरकार ने बनाया है। समाजवादी सरकार ने लखनऊ को लखनऊ बनाया है। उम्मीद है जनता मौका देगी तो लखनऊ और सुन्दर नज़र आएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा कूड़ा पसंद करने वाली पार्टी है, वह कभी कूड़ा समाप्त नहीं करेगी। इसका समाधान समाजवादी पार्टी ही करेगी। रामराज्य, समाजवाद तभी संभव है जब जातीय जनगणना होने के बाद ही सबका साथ, सबका विकास होगा। भाईचारा आएगा, भेदभाव खत्म होगा तथा लोकतंत्र मजबूत होगा। अखिलेश यादव ने लखनऊ में अपने परिचितों के घर जाकर उन्हें ईद की शुभकामनाएं दीं। उनके साथ राजेन्द्र चौधरी भी थे। उन्होंने कैसरबाग, लखनऊ स्थित महमूदाबाद हाउस में राजा महमूदाबाद और प्रो0 अली से मुलाकात कर उन्हें ईद की बधाई दी। उन्होंने शीशमहल स्थित नवाब मीर जाफर अब्दुल्ला के निधन पर उनके भाई मकसूद जाफर से संवेदना प्रकट की। उन्होंने यूथ ब्रिगेड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद एबाद के आवास जाकर ईद की बधाई दी। अखिलेश यादव ने आज पूर्व मंत्री तथा नेता प्रतिपक्ष रहे अहमद हसन के निवास विश्वासखण्ड, गोमती नगर में जाकर उनके बेटे हामिद हसन तथा बहू डॉ0 नीलिमा हसन को ईद की मुबारकबाद दी। पश्चात पूर्व मंत्री अम्मार रिज़वी तथा पार्ष कामरान बेग के घर जाकर उन्होंने ईद की बधाई दी। श्री यादव ने मल्लाही टोला में इलाहाबाद विश्वविद्यालय में उर्दू के विभागाध्यक्ष प्रो0 फजले रहमान रिजवी के आवास में उनके परिवारीजनों से मुलाकात की। उन्होंने जनपथ में स्थित बाम्बे हेयर ड्रेसर के आजाद मियां से उनके परिवार से जानकी पुरम् जाकर ईद की बधाई दी। अखिलेश यादव डायमंड भाई जलेबी वाले के जानकी पुरम थाने के पास अर्जुन पार्क स्थित दुकान भी गए। इसके मालिक कौशल गुप्ता ने जलेबी, खस्ता पूड़ी, ब्रेड पकौड़ा, समोसा पेश किया। इनकी पत्नी सुमन गुप्ता ने बताया कि वे करहल, मैनपुरी की हैं तथा वे श्रीसम्मान में अभिवादन किया। ईदगाह में भी हजारों लोगों ने उनका तालियों की गड़गड़ाहट से इस्तकबाल किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments