Homeराज्यउत्तर प्रदेशइज्जतनगर मंडल में कर्मचारी परिवाद निस्तारण शिविर का आयोजन किया गया

इज्जतनगर मंडल में कर्मचारी परिवाद निस्तारण शिविर का आयोजन किया गया

बरेली 8 मई, 2023ः इज्जतनगर मंडल के कार्मिक विभाग के तत्वावधान में लोको शेड के प्रशासनिक भवन के सभाकक्ष में लोको शेड में कार्यरत कर्मचारियों के लिए आयोजित द्वितीय ’’कर्मचारी परिवाद निस्तारण शिविर’’ में 10 कर्मचारियों के परिवादों का निस्तारण मंडल विद्युत इंजीनियर (टी.आर.एस.), लोको शेड यू.सी. मिश्रा की अध्यक्षता में किया गया।

शिविर को संबोधित करते हुए वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अरविन्द कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि इस तरह के शिविरों का आयोजन जुलाई, 2023 तक किया जाना है। जिसमें सेवानिवृत्त होने वाले एवं कार्यरत कर्मचारियों को उनकी सेवा पुस्तिका दिखाई जायेगी। उन्होंने आगे बताया कि लोको शेड में लगभग 500 कर्मचारी कार्यरत हैं यदि किसी भी कर्मचारी को भविष्य में परिवाद से संबंधित कोई अन्य समस्या हो तो उसका भी निदान तुरंत किया जाएगा।

मंडल कार्मिक अधिकारी अभिनव कुमार सिंह ने कहा कि कर्मचारी परिवाद निस्तारण में कार्मिक विभाग के हित निरीक्षक अपना सर्वोत्तम योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की कोई भी परिवाद समस्या हो तो आप अपनी सेवा पुस्तक में की गई प्रविष्टियों को देख सकें और परस्पर संवाद कर अपनी समस्यों का समाधान शीघ्र पा सकें।

इस अवसर पर सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी सत्यनारायण उराँव, लोको शेड के अधिकारी, सुपरवाइजर एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments