फर्रुखाबाद से कासगंज के बीच चलने वाली विशेष गाड़ी 15 फरवरी को रहेगी निरस्त

0
62

बरेली 10 फरवरी, 2023: रेलवे प्रशासन द्वारा इज्जतनगर मंडल में कासगंज – फर्रुखाबाद रेलखंड पर स्थित रुदायन रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन पैदल उपरिगामी पुल का गर्डर की लाॅचिंग किए जाने के कारण 15 फरवरी, 2023 को 08.30 बजे से 13.00 बजे तक ब्लाक प्रदान किया जाएगा। जिसके परिणामस्वरूप मंडल पर दो गाड़ियों का संचालन निम्नवत किया जायेगा-

निरस्तीकरण:-
फर्रुखाबाद से कासगंज के मध्य चलने वाली 05350 विशेष गाड़ी 15 फरवरी, 2023 को निरस्त रहेगी।

शॉर्ट ओरिजनेशन :-
15 फरवरी, 2023 को कासगंज से कानपुर अनवरगंज के मध्य चलने वाली 15040 एक्सप्रेस गाड़ी फर्रुखाबाद से कानपुर अनवरगंज तक ही चलायी जायेगी, जबकि कासगंज से फर्रुखाबाद स्टेशनों के मध्य यह गाड़ी निरस्त रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here