Homeराज्यउत्तर प्रदेशअंतर्राष्ट्रीय महिला सशक्तिकरण दिवस: महिलाओं के स्वास्थ्य,तनाव मुक्त जीवन,योग,ध्यान,सचेतना एवं भलाई विषय...

अंतर्राष्ट्रीय महिला सशक्तिकरण दिवस: महिलाओं के स्वास्थ्य,तनाव मुक्त जीवन,योग,ध्यान,सचेतना एवं भलाई विषय पर कार्यशाला का आयोजन

बरेली 15 मार्च, 2023: पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल पर कार्मिक विभाग के तत्वावधान में 13 से 18 मार्च, 2023 तक मनाए जा रहे ’अंतर्राष्ट्रीय महिला सशक्तिकरण दिवस’ की कड़ी में अध्यक्ष, पूर्वोत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन एवं मंडल रेल प्रबंधक, इज्जतनगर सुश्री रेखा यादव के मुख्य आतिथ्य में महिलाओं के स्वास्थ्य, तनाव मुक्त जीवन, योग, ध्यान, सचेतना एवं भलाई विषय पर कार्यशाला का आयोजन रोड संख्या 2, इज्जतनगर पर स्थित रेलवे अधिकारी क्लब के प्रेक्षागृह में किया गया।

प्रेक्षागृह में उपस्थित महिला जनसमूह को संबोधित करते हुए मंडल रेल प्रबंधक सुश्री रेखा यादव ने कहा कि रेलवे प्रशासन द्वारा महिला रेल कर्मचारियों की संरक्षा, सुरक्षा एवं आराम के निमित्त कारगर प्रणाली उपलब्ध कराई गई है। महिलाओं की समाज में भूमिका का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि महिलायें सदैव दात्री की भूमिका अदा करती हैं और उन्हें इस भूमिका के प्रति गहरा विश्वास भी है। लिंग समानता पर बोलते हुए उन्होंने बच्चों की उचित शिक्षा पर पुरजोर बल दिया।

मंडल चिकित्सा अधिकारी डा. प्रियंका फिरमाल ने महिला रोग जैसे ब्रेस्ट, सर्वाइकल व अंडाशय कैंसर रोग के लक्षण एवं उपचार पर विस्तृत जानकारी देते हुए महिलाओं के बीच प्रचलित स्वास्थ्य समस्याओं की पहचान एवं उपचार की विस्तार से जानकारी दी।

योग विशेषज्ञ श्रीमती नित्या शर्मा ने योग के माध्यम से तनाव को कैसे दूर करें और अपने आपको कैसे स्वास्थ्य रखें के बारे में योग अभ्यास करा कर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने प्रणायाम, अनुलोम-विलोम एवं भ्रावरी के अभ्यास के महत्व के बारे में बताया।

वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीमती हरिंदर कौर ने महिलाओं के अधिकारों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए महिलाओं के हित में समय-समय पर प्रदान किए जा रहे कानूनी अधिकारों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि भारतीय संविधान में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पूरे अधिकार दिए गए हैं, जिसमें समानता एवं मतदान करने का अधिकार भी शामिल है।

इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी श्रीमती नीतू ने कविता पाठ कर महिला रेल कर्मचारियों को सलाह दी कि वे सदैव सकारात्मक रहें और अपनी सेहत का ख्याल रखें। उन्होंने निरोगीकाया पर भी बल दिया। सहायक मंडल परिचालन प्रबंधक सुश्री रिकिता ने भी महिला रेल कर्मचारियों को संबोधित किया। कार्मिक विभाग की शिवानी सक्सेना सहित अनेक महिला रेल कर्मचारियों ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन हॉकी की पूर्व अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं सेक्शन अधिकारी लेखा श्रीमती रजनी दीक्षित ने किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments