Homeराज्यउत्तर प्रदेशमहिलाओं को किसी से अपने अधिकार माँगने की आवश्यकता नहीं है:श्रीमती नीतू

महिलाओं को किसी से अपने अधिकार माँगने की आवश्यकता नहीं है:श्रीमती नीतू

बरेली : पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल पर कार्मिक विभाग के तत्वावधान में 13 से 18 मार्च 2023 तक मनाये जा रहे ‘‘अन्तर्राष्ट्रीय महिला सशक्तिकरण दिवस‘‘ की श्रृंखला में न्यू माॅडल कालोनी, इज्जतनगर क्रीड़ा मैदान में लैंगिक समानता पर नुक्कड़ नाटक का मंचन एवं आत्मरक्षा पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।


भारत स्काउट एवं गाइड की सदस्याओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लैंगिक समानता का संदेश बेहद रोचक तरह से दिया। नाटक के माध्यम से उपस्थित जन समूह को यह बताया गया कि लड़का और लड़की में कोई फर्क नहीं है। लड़कियाँ प्रत्येक क्षेत्र में पूरी कामयाबी के साथ विजयश्री का पताका फहरा रही हैं। आज के युग में वे सफल डाॅक्टर, वकील, नर्स, अध्यापक, लोको पायलट, सेना, पुलिस आदि क्षेत्रों मे अपनी सेवायें देकर अग्रिम पंक्ति में है।


साक्षी बोरा की ताईक्वांडो टीम ने सजीव प्रदर्शन कर आत्म रक्षा के टिप्स दिए। यदि कोई पुरुष किसी महिला से छेड़खानी अथवा शारीरिक नुकसान पहुँचाने के इरादे से आक्रमण करता है तो महिला किस प्रकार अपनी आत्म रक्षा करे।


वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी श्रीमती नीतू ने उत्साहवर्द्धन करते हुए कहा कि महिलाओं को किसी से अपने अधिकार माँगने की आवश्यकता नहीं है बल्कि अपने आप को सबल बनाकर छीनने की है। उन्होंने दोनों प्रस्तुतियों की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए महिलाओं से अपील की कि वे सफल महिलाओं से प्रेरणा लेकर अपने सफलता का मार्ग प्रशस्त करें।

कार्यक्रम का संचालन गाइड श्रीमती दीपिका त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर न्यू माॅडल कालोनी में प्रवास कर रहे रेल कर्मचारी परिवारों की महिला सदस्यायें भारी संख्या मे उपस्थित थीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments