Homeराज्यउत्तर प्रदेशसमाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में कांशीराम की जयंती सादगी से मनाई...

समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में कांशीराम की जयंती सादगी से मनाई गई

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में आज दलितों, वंचितों एवं शोषितों को अधिकार दिलाने के लिए जीवनपर्यंत संघर्ष करने वाले कांशीराम की जयंती सादगी से मनाई गई। प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल, पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य एवं आर.के. चौधरी ने कांशीराम के चित्र पर माल्यार्पण के पश्चात उनके जीवन एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कांशीराम ने दलित आंदोलन को मजबूती दी थी।

जयंती कार्यक्रम में अरविन्द कुमार सिंह, डॉ0 राजपाल कश्यप, विधायक संग्राम सिंह यादव, आर.के. वर्मा, सी.एल. वर्मा, सोनू कन्नौजिया, राम सागर अकेला, सर्वेश अम्बेडकर, संजय विद्यार्थी सविता, रमाशंकर राजभर ने भी श्री कांशीराम के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया।

इस अवसर पर छात्र नेता महेन्द्र यादव सहित हिमांशु संघर्षी, रंजीव कुमार, सुमित राजभर, प्रदीप रावत, गोविन्द यादव, त्रिभुवन सिंह, सुधीर रावत, त्रिवेणी पाल आदि ने भी कांशीराम जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments