लखनऊ। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता स्वामी प्रसाद मौर्य का रामचरितमानस पर उठाए गए सवाल के खिलाफ बोलने पर सपा ने दो नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इसकी जानकारी समाजवादी पार्टी के ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके दी गई है। बता दें कि सपा नेत्री रही रोली तिवारी मिश्रा और ऋचा सिंह को समाजवादी पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। दरअसल, स्वामी प्रसाद मौर्य का रामचरितमानस पर बयान के बाद दोनों युवा नेत्रियों ने इसका विरोध किया था।
सपा के वरिष्ठ नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने रामचरित मानस पर टिप्पणी की थी। इस पर उनकी ही पार्टी के दो नेता उनके खिलाफ हो गए थे। इस बयान पर कई सवाल खड़े किए थे। दोनों ने रामचरितमानस पर बयान देने का विरोध किया था। गुरुवार को समाजवादी पार्टी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया। लिखा,”रोली तिवारी मिश्रा और ऋचा सिंह को समाजवादी पार्टी से निष्कासित किया जाता है।”