प्रदेश अध्यक्ष धनी लाल श्रमिक ने जिला, महानगर अध्यक्षों की कर दी सूची जारी। गिरीश चन्द्र गोला बने बदायूं के जिलाध्यक्ष

0
72

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति से प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल द्वारा अनुमोदित समाजवादी मजदूर सभा उ0प्र0 की 25 जिला/महानगर अध्यक्षों की सूची प्रदेश अध्यक्ष धनी लाल श्रमिक ने जारी कर दी। समाजवादी मजदूर सभा उ0प्र0 में बरेली जिलाध्यक्ष मनोहर, बदायूं जिलाध्यक्ष गिरीश चन्द्र गोला, शाहजहांपुर जिलाध्यक्ष मनोज यादव, चित्रकूट जिलाध्यक्ष श्रीराजाराम, महोबा जिलाध्यक्ष राम मिलन, रायबरेली जिलाध्यक्ष राम नेवाज, उन्नाव जिलाध्यक्ष विन्देस्वरूप, लखनऊ महानगर अध्यक्ष मुकेश बाल्मीकि, मथुरा महानगर अध्यक्ष इमरान फारूकी, मथुरा जिलाध्यक्ष मुनव्वर हुसैन, पीलीभीत जिलाध्यक्ष तुफैल अहमद, हापुड़ जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार, सीतापुर जिलाध्यक्ष विजय यादव, फिरोजाबाद जिलाध्यक्ष अशोक यादव, सहारनपुर जिलाध्यक्ष राम आशीष, हरदोई जिलाध्यक्ष विरेन्द्र, मुजफ्फरनगर जिलाध्यक्ष नासिर राणा, सम्भल जिलाध्यक्ष डॉ0 नदीम, मुरादाबाद जिलाध्यक्ष जान मोहम्मद, मुरादाबाद महानगर अध्यक्ष सलीम मलिक, कासगंज जिलाध्यक्ष रविकान्त मौर्य, कानपुर देहात जिलाध्यक्ष चौधरी सरनाम सिंह, कानपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह, जालौन जिलाध्यक्ष सुनील कुमार पाल, गाजीपुर जिलाध्यक्ष डॉ0 संजय कनौजिया आदि नामित किये गये हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here