लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति से प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल द्वारा अनुमोदित समाजवादी अल्पसंख्यक सभा उ0प्र0 की 20 जिला/महानगर अध्यक्षों की सूची प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद शकील नदवी ने जारी कर दी। समाजवादी अल्पसंख्यक सभा उ0प्र0 में संतकबीरनगर जिलाध्यक्ष सैय्यद फिरोज अशरफ, अम्बेडकरनगर जिलाध्यक्ष मंजूर अहमद अंसारी, हाथरस जिलाध्यक्ष हाजी नबाव हसन अब्बासी, मथुरा महानगर अध्यक्ष हाफिज हारिश कुरैशी, लखनऊ जिलाध्यक्ष मोहम्मद हारून अजीज, अमेठी जिलाध्यक्ष मोहम्मद मुख्तार हलवाई, एटा जिलाध्यक्ष फईम उद्दीन वारसी, जालौन जिलाध्यक्ष मोहम्मद दानिश, सोनभद्र जिलाध्यक्ष फारूख अली जिलानी, प्रतापगढ़ जिलाध्यक्ष मोहम्मद साबिर कुरैशी, वाराणसी महानगर अध्यक्ष हैदर अब्बास ‘गुड्डू‘, कौशाम्बी जिलाध्यक्ष मोहम्मद कासिम हुसैन, बाराबंकी जिलाध्यक्ष इन्तिखाब आलम अंसारी उर्फ नोमानी, बिजनौर जिलाध्यक्ष सोहेल आजम अंसारी, शाहजहॉपुर महानगर अध्यक्ष अनिल चन्द्र दास, कानपुर महानगर अध्यक्ष हाजी इखलाक मिर्जा, कानपुर ग्रामीण अध्यक्ष मोहम्मद मुकीम, औरैया जिलाध्यक्ष अम्मार अहमद सिद्दीकी, जौनपुर जिलाध्यक्ष मोहम्मद अजमत अली खान, श्रावस्ती जिलाध्यक्ष मोहम्मद खालिद रजा नामित किए गए है।