Homeराज्यउत्तर प्रदेशमंडलायुक्त ने नगर निगम/नगर पालिकाओं में अभिलेखों के रखरखाव की स्थिति खराब है,...

मंडलायुक्त ने नगर निगम/नगर पालिकाओं में अभिलेखों के रखरखाव की स्थिति खराब है, जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए इसे शीघ्र सही कराने के निर्देश दिये

 बरेली, 15 फरवरी।
 मंडलायुक्त श्रीमती संयुक्ता समद्दार की अध्यक्षता में आज विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों की प्रगति की मंडलीय समीक्षा बैठक आयुक्त सभागार में सम्पन्न हुई।
मण्डलायुक्त ने समस्त जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि जो भी रिटें इस समय लम्बित हैं उनकी समीक्षा कर प्रभावी पैरवी की जाए, ताकि मा0 न्यायालय के स्तर से कोई विपरीत आदेश पारित न हो। उन्होंने समस्त जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि नगर निगम/नगर पालिकाओं में अभिलेखों के रखरखाव की स्थिति खराब है, जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए इसे शीघ्र सही कराने के निर्देश दिये। उन्होंने समस्त जिलाधिकारियों एवं मुख्य विकास अधिकारियों को निर्देश दिये कि जो भी अधिकारी/ कर्मचारी विभागीय कार्यों में लापरवाही कर रहे हैं, उनके खिलाफ कार्यवाही की जाये। उन्होंने समस्त मण्डल स्तरीय अधिकारियों को अपने-अपने 05-05 महत्वपूर्ण विभागीय कार्यों का चयन कर, नियमित निरीक्षण/पर्यवेक्षण किये जाने के निर्देश दिये।
   मंडलायुक्त ने नई सड़कों का निर्माण, चौड़ीकरण के अन्तर्गत जनपद बदायूँ एवं पीलीभीत तथा ओ0डी0आर0/एम0डी0आर0/राज्य मार्गों के अनुरक्षण के अन्तर्गत जनपद बरेली एवं पीलीभीत की प्रगति कम होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रगति में सुधार लाने के निर्देश दिये। उन्होंने ओवर ब्रिज कॉर्पोरेशन अनुपस्थित होने के कारण उनके खिलाफ आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने अपर निदेशक, पशुपालन को निराश्रित गोवंश को संरक्षित किये जाने हेतु आवश्यकतानुरूप कैटल कैचर क्रय किये जाने एवं समस्त विकास खण्डों में एक-एक वृहद गो संरक्षण केन्द्र बनाये जाने हेतु भूमि चिन्हांकित कर प्रस्ताव स्वीकृति हेतु शासन को प्रेषित किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने अपर निदेशक स्वास्थ्य को निर्देश दिये कि मण्डल मुख्यालय में एक एफ.आर.सी. अवश्य बनाया जाये।
मंडलायुक्त ने मुख्य विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि वृद्धावस्था, पति की मृत्यु उपरान्त निराश्रित महिला एवं विकलांग पेंशन योजना के अन्तर्गत शत प्रतिशत आधार सीडिंग कराकर अधिक से अधिक पात्रों को योजना का लाभ दिलाया जाए। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों एवं मुख्य विकास अधिकारियों को निर्देश दिये कि मेरे द्वारा जो भी सन्दर्भ आई.जी.आर.एस. में भेजे जाये उसकी एक प्रति शिकायतकर्ता को भी दी जाए तथा इसकी लगातार मानीटरिंग भी की जाये। उन्होंने जनता दर्शन/आई0जी0आर0एस0 पर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने जल जीवन मिशन के अन्तर्गत बैठक में त्रुटिपूर्ण प्रगति उपलब्ध कराने तथा योजना के प्रभावी अनुश्रवण न किये जाने के कारण अधीक्षण अभियंता, जल निगम (ग्रामीण) को प्रतिकूल प्रविष्टि दिये जाने के निर्देश दिये। मण्डलायुक्त को जिलाधिकारी पीलीभीत ने अवगत कराया कि जल आपूर्ति अमृत योजना के अन्तर्गत कई वार्डों में पानी पहुंचने में समस्या उत्पन्न हो रही है जिस पर मण्डलायुक्त ने नाराजगी व्यक्त करते हुये एस.ई. जल निगम को इसमें शीघ्र सुधार करने के निर्देश दिये।
बैठक में जिलाधिकारी, बदायूँ, पीलीभीत, शाहजहाँपुर, मुख्य विकास अधिकारी, बरेली, बदायूँ, पीलीभीत, शाहजहाँपुर, अपर आयुक्त (प्रशासन), संयुक्त विकास आयुक्त सहित अन्य संबंधित मंडलीय अधिकारी उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments