बरेली : इज्जतनगर मंडल द्वारा ’विश्व पर्यावरण दिवस’ सम्पूर्ण मंडल पर ’प्लास्टिक प्रदूषण को हराएं’ थीम पर मनाया गया। इस उपलक्ष्य में मंडल के विभिन्नों स्टेशन परिसरों, कार्यालयों, रेलवे कालोनियों, लाॅबियों, लोको शेड, ट्रेन सेट डिपो, प्रशिक्षण केंद्रों, मंडल चिकित्सालय, स्वास्थ्य इकाईयों आदि स्थानों पर बृह्दस्तर पर वृक्षारोपण करने साथ-साथ रेल यात्रियों व कर्मचारियों को प्लाटिक उत्पादों का प्रयोग न करने व स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। वृक्षारोपण में पूर्व की भांति इस वर्ष भी पूर्वोत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन, इज्जतनगर की पदाधिकारियों एवं स्काउट-गाइड के सदस्यों ने भी विभिन्न स्थलों पर वृक्षारोपण किया। मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर रेलवे सुरक्षा बल, स्काउट-गाइड एवं एनसीसी कैडिटों द्वारा प्रभात फेरी ’पर्यावरण प्रदूषण जागरूकता’ विषय पर निकाली गई। ’प्लास्टिक को ना कहें’ के अंतर्गत प्रमुख स्टेशनों पर यात्रियों के बीच कपड़े अथवा जूट के थैलों का वितरण किया गया। जागरूकता अभियान में काठगोदाम, हल्द्वानी, लालकुआं सहित अन्य रेलवे स्टेशन पर एनजीओ द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई। ड्राॅइंग, पेंटिंग एवं स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन रेल कर्मियों के बच्चों के लिए मंडल प्रशिक्षण केंद्र (सवारी एवं माल डिब्बा), इज्जतनगर में किया गया। रेलवे स्पोटर््स स्टेडियम, इज्जतनगर में लगभग 150 पौधों का रोपण खिलाड़ियों एवं स्काउट-गाइड के सदस्यों द्वारा किया गया। स्काउट-गाइड के सदस्यों द्वारा इज्जतनगर रेलवे स्टेशन पर पर्यावरण प्रदूषण विषय पर नुक्कड़-नाटक का मंचन कर सभी को जागरूक किया गया। पर्यावरण दिवस कार्यक्रमों का सफल आयोजन वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (ई.एन.एच.एम.) शुभम कुमार सिंह के नेतृत्व में किया गया।
Home राज्य उत्तर प्रदेश ’विश्व पर्यावरण दिवस’ सम्पूर्ण मंडल पर ’प्लास्टिक प्रदूषण को हराएं’ थीम पर...